फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में पांचवें युवक के साथ मिली महिला की लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सोहना में दलित महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया है। जिस समय महिला खुद को बंधक बनाने की बात कह रही है, उस समय उसकी लोकेशन पांचवें युवक के साथ फरीदाबाद में मिल रही है। जिन चारों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है उनकी एक साथ की लोकेशन नहीं है। दूसरी ओर पीड़ित महिला ने डीसीपी साउथ से मिलकर शिकायती पत्र दिया है। इसमें आरोपियों पर जांच प्रभावित करने का आरोप लगाया गया है। डीसीपी ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला को अस्पताल से उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है। सोहना सदर थाने में दर्ज शिकायत में महिला ने जिसके साथ जाने की बात कही है उसकी मौके पर लोकेशन नहीं आ रही है। वहीं, जिस समय वह बंधक बनाने की बात कह रही है, उस दौरान वह किसी पांचवें युवक के साथ फरीदाबाद के एक किराये के मकान में रही है। जांच कर रही पुलिस ने उस मकान मालिक का भी बयान दर्ज किया है। जिन लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है, सभी की लोकेशन अलग-अलग आ रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। एसीपी सोहना संदीप मलिक ने बृहस्पतिवार को पीड़िता को बातचीत के लिए कार्यालय बुलाया था, मगर वह अब तक जांच में शामिल नहीं हुई है।
ये है पुलिस की अब तक की जांच
- बंधक बनाने के समय में महिला की पांचवें साथी के साथ फरीदाबाद में होने की लोकेशन है।
- महिला की मदद करने वाले स्कूल संचालक पर 40 लोगों के हमला करने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी पर 40 लोग हमला करेंगे तो क्या होगा। जाहिर है, गंभीर चोट लगेगी, लेकिन यहां ऐसा नहीं है।
विज्ञापन

- एफआईआर में चार आरोपियों की एक साथ कभी लोकेशन ही नहीं है।
- फरीदाबाद जिस मकान में 30 जून से सात जुलाई तक रही है। उस मकान मालिक का बयान भी पुलिस दर्ज कर चुकी है।
पीड़ित महिला ने मुलाकात की थी। उसे जांच का भरोसा दिया गया है। मामले की जांच एसीपी सोहना की ओर से चल रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- धीरज सेतिया, डीसीपी साउथ, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें