फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क हादसे में एलएलबी स्टूडेंट की दर्दनाक मौत, कार काटकर निकाला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नींद की झपकी आने से गाड़ी हो गई थी अनियंत्रित, खड़े ट्रक से जा टकराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। थाना क्षेत्र खेड़ी कलां गांव के समीप शनिवार की सुबह दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से कार के टकराने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक एलएलबी स्टूडेंट की मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल निवासी मित्रोल के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार राहुल शुक्रवार को अपने दोस्त से मिलने के लिए अलवर गया था। शनिवार की सुबह राहुल वापस घर के लिए कार से लौट रहा था। जब वह दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव खेड़ी कलां के समीप पहुंचा तो सड़क पर खड़े एक ट्रक से राहुल की गाड़ी टकरा गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी के आगे से परखच्चे उड़ गए, जिससे गाड़ी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राहुल को नींद की झपकी आ गई थी जिसकी वजह से उसकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सामने खड़े ट्रक से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के बाद राहुल बुरी तरह कार में फंस गया था। इस कारण पुलिस टीम और हाईवे की टीम ने कार काट कर बड़ी देर बाद राहुल को कार से बाहर निकाला, लेकिन तब तक राहुल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


जांच अधिकारी हरेंद्र ने बताया कि मृतक के चाचा की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें