फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वकील ने पीजी में फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। स्थानीय कोर्ट में वकालत कर रही महिला वकील ने सेक्टर-38 स्थित पीजी में गले में फंदे से लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से मिली डायरी में एक वरिष्ठ अधिवक्ता के शादी का झांसा देकर जबरन संबंध बनाने की बात लिखी है। महिला के पिता के बयान पर सदर थाना पुलिस ने अधिवक्ता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि डायरी कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से चंडीगढ़ निवासी 28 वर्षीय वकील तीन साल से गुरुग्राम कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही थी। वह सेक्टर-38 स्थित पीजी में अकेली रहती थी। मंगलवार को महिला वकील कमरे के बाथरूम में फंदे में लटकी मिली। पुलिस को मौके से मिली डायरी में लिखा है कि वरिष्ठ वकील सतपाल सोनी को वह करीब दो साल से जानती थी। उसने उसे शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। डायरी के मुताबिक, उसे अब पता चला है कि सतपाल सोनी पहले से ही विवाहित है। इससे वह काफी दुखी है। महिला के पिता चंडीगढ़ पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। उन्होंने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि आरोपी उनकी बेटी को मानसिक तौर पर प्रताड़ित भी करता था। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें