11 से 17 जुलाई तक चलेंगे प्रदेश स्तरीय मुकाबले,
सभी जिलों से 15,525 खिलाड़ी लेंगे भाग
- गुरुग्राम में तीरंदाजी और कबड्डी के होंगी स्पर्धाएं
स्वरांजलि
गुरुग्राम।
खेलों को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा में 11 से 17 जुलाई तक राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ-2025 का आयोजन किया जाएगा। खेल विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस संदर्भ में महानिदेशक खेल विभाग ने सभी जिला खेल अधिकारियों को प्रपत्र जारी किया है।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से 15,525 खिलाड़ी भाग लेंगे। इन खिलाड़ियों का चयन 2 से 4 जुलाई तक ट्रायल के आधार पर किया जाएगा। इस खेल महाकुंभ के मद्देनजर खिलाड़ियों में खासा उत्साह बना हुआ है। चूंकि ये खेल स्पर्धाएं विभिन्न जिलों में होनी है, इसलिए संबंधित जिलों के जिला खेल अधिकारी भी तैयारियों में जुट गए हैं।
प्रतियोगिता को दो चरणों में होगा। पहला चरण 11 से 13 जुलाई और दूसरा चरण 15 से 17 जुलाई के बीच विभिन्न जिलों में आयोजित होगा। खेलों में एथलेटिक्स, तैराकी, कुश्ती, हॉकी, बास्केटबॉल, फुटबॉल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, जूडो, ताइक्वांडो, शूटिंग, कबड्डी, रोइंग, तीरंदाजी, फेंसिंग, टेबल टेनिस समेत कुल 26 खेल शामिल किए गए हैं।
प्रथम चरण की स्पर्धाएं (11 से 13 जुलाई)
जिला खेल
- पंचकूला एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल
- पलवल क्रिकेट, बाॅक्सिंग, वॉलीबाॅल
- कुरुक्षेत्र हॉकी, साइक्लिंग, जुडो
- करनाल फेंसिंग, कायकिंग ड्रेगल बोट
- यमुनानगर टेबल टेनिस, वेट लिफ्टिंग, टेनिस
- हिसार हॉकी, हेंडबॉल
द्वितीय चरण की स्पर्धाएं (15 से 17 जुलाई)
जिला
खेल
- जींद कुश्ती, फ्री स्टाइल, रोमन रिंग
- फरीदाबाद शूटिंग, ताइक्वांडो
- रोहतक खो-खो, फुटबॉल, नेटबॉल
- गुरुग्राम कबड्डी, तीरंदाजी
- अंबाला तैराकी, जिमनास्टिक