फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पानी निकासी के इंतजामों पर नजर रखने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमडीए के सीईओ ने अफसरों संग की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के सीईओ श्यामल मिश्रा ने सोमवार को सभी विंग के प्रमुखों के साथ विकास कार्याें की समीक्षा बैठक की। उन्होंने पानी निकासी और सड़क निर्माण समेत अन्य कार्याें की प्रगति रिपोर्ट ली। सीईओ ने पानी निकासी के इंतजामाें पर अधिकारियों को नजर रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

सेक्टर 44 स्थित जीएमडीए मुख्यालय पर हुई बैठक में सीईओ ने इंफ्रा एक व दो, मोबिलिटी समेत अन्य शाखाओं के अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। सीईओ ने जीएमडीए की ओर से कराए जा रहे सड़क संबंधी कार्यों की जानकारी ली। इसमें उन्होंने नए और पुराने शहर में जीएमडीए के सड़क कार्याें को लेकर मुख्य अभियंता से रिपोर्ट ली। इसमें एक एजेंसी द्वारा सड़क संबंधी कार्य धीमी गति से करने पर जुर्माना लगाने को कहा है। सीईओ ने शहर में पेयजल परियोजनाओं, सीवर, एफओबी, बस डिपो, बस क्यू शेल्टर और ट्रैफिक लाइट लगाने समेत अन्य विकास कार्याें की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि विकास कार्याें को तय समय में पूरा करें ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें