फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कांवड़ खंडित, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
आक्रोशित कांवड़ियों ने किया हंगामा, ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में झाड़सा कट के पास सोमवार की सुबह करीब 3.15 बजे ट्रक ने डाक कांवड़ लेकर आ रहे एक कांवड़िये को टक्कर मार दी। हादसे में एक कांवड़िया श्रीकांत प्रजापति निवासी अलवर (राजस्थान) घायल हो गया और डाक कांवड़ भी खंडित हो गई। हादसे के बाद साथी कांवड़ियों ने आक्रोशित होकर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हंगामा शुरू कर दिया और पत्थरों से ट्रक के शीशे भी तोड़ दिए।
हादसे की सूचना मिलते ही सेक्टर-40 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गुस्साए कांवड़ियों को समझा-बुझाकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक वीरेंद्र सिंह को काबू किया और ट्रक को भी कब्जे में ले लिया। हादसे में घायल श्रीकांत प्रजापति को पास के अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन व साथी घायल को अलवर के अस्पताल के लिए रेफर करा ले गए। घायल श्रीकांत के भाई बलबीर प्रजापति की शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ सेक्टर-40 थाने में संंबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की छानबीन हेड कांस्टेबल विनय कर रहे हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार से दोबारा मंगवाया गंगाजल
हादसे के बाद सेक्टर-40 थाने की पुलिस ने कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत किया। डाक कांवड़ के खंडित होने के बाद पुलिस कांवड़ियों को हरिद्वार से गंगाजल लाकर देने के लिए कहा। इसके बाद पुलिस की सरकारी गाड़ी सोमवार की सुबह ही दाे-तीन कांवड़ियों को लेकर हरिद्वार गई। वहां से गंगाजल लेकर दोपहर बाद वापस गुरुग्राम पहुंची। इसके बाद पुलिस ने कांवड़ियों को हरिद्वार से लाया गंगाजल देकर कांवड़ियों को अलवर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

-
ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। ट्रक चालक से विरेंद्र से पूछताछ में पता चला कि साइड में चल रही दूसरी गाड़ी को बचाने के लिए कट मारने पर कांवड़िये को टक्कर लग गई थी। चालक को जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ दिया है। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें