फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आईटीआई पास युवाओं के लिए 6 अक्तूबर को रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
455 पदों पर नौकरी और अप्रेंटिसशिप का मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार का अवसर मिलने जा रहा है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा के निर्देश पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गुरुग्राम में 6 अक्तूबर को जॉब एवं अप्रेंटिस मेला लगाया जाएगा। मेले में आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों से जुड़े करीब 455 पदों पर रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


आईटीआई गुरुग्राम के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने बताया कि कंपनियों की ओर से युवाओं की शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी दक्षता और ट्रेड के अनुसार नौकरी और अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया जाएगा। हरियाणा की राजकीय और निजी आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके युवा मेले में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि मेले का उद्देश्य आईटीआई प्रशिक्षित युवाओं को उनकी योग्यता और ट्रेड के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। वर्ष 2023, 2024, 2025 और 2026 में आईटीआई पास करने वाले युवाओं से मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें