बता दें कि आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ''कपूर एंड सन्स'' (2016) का एक गाना ''कर गई चुल्ल'' के बाद फाजिलपुरिया चर्चा में आए थे। वैसे यह गाना चार साल पहले ही रिलीज हो गया था, लेकिन उस समय गाने की इतनी चर्चा नहीं हुई। फिल्म रिलीज के बाद ही ये गाना फेमस हुआ। एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद राहुल यादव फाजिलपुरिया एक बार फिर चर्चा में हैं।