फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच स्तरीय जांच से जाम की संभावना, रूट डायवर्जन प्लान जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम जिले की सीमा के पास पांच स्तरीय जांच करनी शुरू कर दी है। सरहोल व कापसहेड़ा बॉर्डर के पास दिल्ली सीमा में करीब एक किमी में लगाए गए नाकों के कारण जाम लगने की संभावना है। इससे जिले में यातायात व्यवस्था चरमराने की संभावना है। इसे देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने रूट डायवर्जन का प्लान तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

किसानों के दिल्ली कूंच करने की संभावना के चलते पुलिस ने भारी वाहनों समेत अन्य वाहनों को केएमपी के रास्ते दिल्ली व गाजियाबाद भेजने की तैयारी कर ली है। पुलिस के मुताबिक, कापड़ीवास, नूंह, तावडू से आने वाले भारी व अन्य वाहनों को केएमपी से भेजा जाएगा। किसानों व भारी वाहनों को छोड़कर शेष वाहनों को शहर में सामान्य तरीके से प्रवेश दिया जाएगा। वहीं, शहर में अन्य रास्तों से आने वाले वाहनों को हीरो होंडा चौक से बसई रोड के रास्ते फर्रुखनगर-बादली रोड के रास्ते दिल्ली भेजा जाएगा।
250 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती
सहायक पुलिस आयुक्त मुख्यालय उषा कुंडू ने बताया कि सरहोल व कापसहेड़ा बॉर्डर पर जाम लगने की संभावना को देखते हुए तैयारी पूरी कर ली गई है। जरूरत पड़ने पर यहां से रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा। यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए 250 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। किसान आंदोलन के कारण शहरवासियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीमा पर वीडियो के जरिये नजर
सरहोल बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बताया कि यहां पुलिस बल तैनात किए जाने के साथ ही कैमरे लगाकर वीडियोग्राफी की जा रही है। इन वीडियो के जरिये अधिकारी नजर रखे हुए हैं। किसानों के राजस्थान से हरियाणा सीमा में प्रवेश करने की सूचना मिलते ही दिल्ली सीमा को बेरिकेड-कटीले तार लगाकर सील कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी वाहन को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें