फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वातानुकूलित होगा इंडोर स्टेडियम, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में होगा खेल सुविधाओं का विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक ही जगह खिलाड़ियों को मिलेंगी राष्ट्रस्तरीय खेल सुविधाएं, खाका किया तैयार
विज्ञापन


- 4.25 करोड़ की लागत से बनेंगे वॉलीबॉल, बास्केट बॉल, कबड्डी व बॉक्सिंग के मैदान
- रात्रि में भी खेल सकेंगे खिलाड़ी, शानदार होगा ट्रैक


प्रवीण बैंसला

पलवल। जिले में आने वाला समय खिलाड़ियों के लिए बेहतर होगा। एक ही स्थान पर खिलाड़ियों को राष्ट्रस्तरीय की खेल सुविधाएं मिलेंगी। हाल में बनकर तैयार हुए इंडोर स्टेडियम को वातानुकूलित किया जाएगा। वहीं, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आधुनिक खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। स्टेडियम में बॉक्सिंग, वॉलीबाल, बास्केटबॉल और कबड्डी के मैदान बनाए जाएंगे। स्टेडियम में सौंदर्यीकरण को बढ़ाने के लिए फव्वारा भी लगाया जागया। साथ ही प्रवेश द्वार को बड़ा बनाया जाएगा। स्टेडियम की सुरक्षा व लावारिश पशुओं को रोकने के लिए गार्ड रूम बनाया जाएगा।
स्टेडियम में फैसिलिटेशन सेंटर की कमियों को भी दूर कर खिलाड़ियों के ठहरने के लिए बेहतर व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए 4.25 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार कर सरकार को भेजा गया है। सरकार द्वारा ग्रांट जारी करते ही योजनाओं पर काम शुरू करा दिया जाएगा। खिलाड़ियों को एक स्थान पर राष्ट्रस्तरीय खेल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने खाका तैयार कर लिया है। खेल राज्यमंत्री व स्थानीय विधायक गौरव गौतम की सलाह के बाद योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

पलवल शहर का सबसे पुराना व बड़ा खेल स्टेडियम राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आगरा चौक के पास स्थित है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल स्टेडियम के नाम से बने इस स्टेडियम में जिलास्तरीय खेलों के अलावा सामाजिक, राजनीतिक व प्रशासनिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। शहर के बीचो-बीच होने के कारण जिले के अधिकतर खिलाड़ी उक्त स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। रविवार के दिन यहां खिलाड़ियों का हुजुम नजर आता है। स्टेडियम के विस्तार के चलते यहां तीन मंजिला फैसिलिटेशन सेंटर बनाया गया है, जहां बाहर से आए खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था है। हाल ही में 17 करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा होने पर खेल विभाग को सौंप दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने इंडोर स्टेडियम को वातानुकूलित करने की मंजूरी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम के पीछे बनाए गए इंडोर स्टेडियम में 1868 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। स्टेडियम में बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कुश्ती, सॉफ्टबॉल, जिम्नास्टिक, वेटलिफ्टिंग, जूडो, कराटे और स्केटिंग सहित अन्य खेलों की व्यवस्था रहेगी। अब इस स्टेडियम को वातानुकूलित करने के निर्देश मिले हैं, जिस पर खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने काम शुरू कर दिया है। वातानुकूलित इंडोर स्टेडियम बनने से जिले में ही खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
रात्रि में भी खेल सकेंगे खिलाड़ी
विस्तार के तहत स्टेडियम में लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी। पूरे स्टेडियम में इस प्रकार की लाइट लगाई जाएंगी कि रात के समय भी खिलाड़ियों को अंधेरे का अहसास नहीं होगा। स्टेडियम में ट्रैक को इस तरह से बनाया जाएगा कि नंगे पैर भी व्यक्ति सैर कर सकेंगे।
विज्ञापन

-
आने वाले दिनों में स्टेडियम, फैसिलिटेशन सेंटर और इंडोर स्टेडियम की चमक खिलाड़ियों के साथ-साथ शहरवासियों को भी आकर्षित करेगी। स्टेडियम में सभी खेलों के प्रशिक्षकों की नियुक्ति के लिए भी सरकार को लिखा गया है। काम पूरा होने के बाद खिलाड़ियों को राष्ट्रस्तरीय सुविधा उपलब्ध होंगी। - अनिल सैनी, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें