फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएनएफ दिलाने के नाम पर युवक से 42 लाख की ठगी,पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्जकर शुरू की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिल्ली की एक मेडिकल कंपनी के संचालकों द्वारा सीएनएफ दिलाने के नाम पर नारनौल के मूल निवासी वीरेंद्र सिंह से 42 लाख रुपये की ठगी की गई। पीड़ित सेक्टर-1 मानेसर में रहता है। पीड़ित द्वारा लिखित शिकायत के आधार पर सेक्टर-10 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, स्टैंडर्ड हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज के संचालक वीरेंद्र सिंह ने शिकायत देकर बताया कि अक्तूबर 2020 में दिल्ली की मिरिक बायोटेक लिमिटेड के संचालकों अनिल कुमार झा, पवन कुमार शर्मा, देवाशीष शर्मा, अनुज, रणजीत तिवारी, विनोद दुबे, मनोज शर्मा, शुभ जैन, और एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे संपर्क साधा। आरोपियों ने उन्हें कंपनी का सीएनएफ दिलाकर इसके जरिए मोटी कमाई का लालच दिया।
इसके लिए सिक्योरिटी मनी के तौर पर 42 लाख रुपये जमा कराने की बात कही। इस पर वीरेंद्र उनकी बातों में आ गए और 42 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। जब निर्धारित समय के बाद आरोपियों ने उनको कर्मचारी, मेडिकल प्रोडक्ट समेत अन्य सुविधाएं मुहैया नहीं कराई तो उनको गड़बड़ी की आशंका होने लगी। इस पर पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क किया तो उनकी तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर पीड़ित ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन कई बार कार्यालय में बुलाने के बावजूद आरोपियों ने वीरेंद्र को सिक्योरिटी मनी वापस नहीं की। इस पर पीड़ित ने सेक्टर-10 थाने में शिकायत देकर अपना पैसा वापस दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें