फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली ने अभी संरचनात्मक ऑडिट के प्रस्ताव को नहीं स्वीकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुुरुग्राम। चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी में 10 फरवरी को फ्लैट की छत गिरने से हुए हादसे के बाद वहां की सभी 9 टावरों का विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा संरचनात्मक ऑडिट कराए जाने के प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को आईआईटी दिल्ली ने फिलहाल स्वीकार नहीं किया है। सोसाइटी के लोगों के मुताबिक आईआईटी रुड़की से भी अब इस काम के लिए संपर्क साधने का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को आईआईटी दिल्ली की टीम सोसाइटी भी नहीं पहुंची, इस को लेकर सोसाइटी के लोगों में आक्रोश है और उन्होंने सरकार की घोषणा को सवालों के घेरे में रखा है।
विज्ञापन

सोसाइटी के डी टावर में हादसा होने के बाद से वहां की सभी टॉवर में रहने वाले लोग दहशत में जी रहे हैं। इमारत रहने के लिए पूरी तरह सुरक्षित है या नहीं इसको लेकर उनके मन में संशय पैदा हो गया है। निर्माण में लापरवाही और अलग - अलग टॉवरों में आ रहीं समस्याओं की अनदेखी करने पर यहां के लोगों में बिल्डर के प्रति आक्रोश भी है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए पिछले दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोसाइटी के सभी टॉवरों के संरचनात्मक ऑडिट कराने की घोषणा की थी। इस संबंध में निदेशक कंट्री एंड टाउन प्लानिंग के निर्देश पर जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन आरएस बाठ ने आईआईटी दिल्ली के निदेशक को पत्र भी लिखा था। अब सोसाइटी के रहने वालों ने बताया कि इस प्रस्ताव को आईआईटी दिल्ली ने स्वीकार नहीं किया है। इससे आक्रोशित सोसाइटी के लोग कहते हैं कि घोषणा करने से पहले सरकार ने गंभीरता से इस विषय में विचार नहीं किया और ना आईआईटी दिल्ली से संपर्क किया। जल्दीबाजी में घोषणा कर दी, यह ठीक नहीं है। दूसरी ओर जिला नगर योजनाकार विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फोन पर आईआईटी दिल्ली के प्रशासन से बात हुई है लेकिन अभी लिखित में उनकी ओर से ऑडिट के संबंध में कुछ नहीं आया है। अगले कुछ दिनों में वहां से आधिकारिक रूप से उत्तर प्राप्त हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें