फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएस ऑन नहीं तो प्रशिक्षकों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। खेल निदेशालय ने प्रशिक्षकों और उनके खेल केंद्रों पर निगरानी रखने के लिए एप बनाया है। प्रशिक्षकों की उपस्थिति भी इसी एप पर दर्ज मानी जाएगी। खिलाड़ियों के अभ्यास में लापरवाही बरतने वाले प्रशिक्षकों के खिलाफ खेल निदेशालय कार्रवाई भी करेगा। इस एप को जिला खेल अधिकारियों और प्रशिक्षकों को अपने मोबाइल में एंस्टॉल करना होगा। मोबाइल में जीपीएस ऑन करके सभी प्रशिक्षकों को अपने-अपने खेल केंद्रों पर खिलाड़ियों के साथ सुबह व शाम के समय फोटो क्लिक करके मुख्यालय को भेजकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। कोई प्रशिक्षक एप पर खेल केंद्र के फोटो नहीं भेजता है तो मुख्यालय में जांच के दौरान प्रशिक्षक को अनुपस्थित माना जाएगा। इस संदर्भ में संबंधित प्रशिक्षक से जवाब भी मांगा जाएगा।
विज्ञापन

खेल केंद्रों पर प्रशिक्षकों द्वारा बरती जा रही लापरवाही को लेकर खेल मुख्यालय के पास शिकायतें पहुंचती हैं। कई बार प्रशिक्षक समय पर केंद्र नहीं पहुंचते, जिस कारण खिलाड़ियों का अभ्यास बाधित हो जाता है। जिला स्तर पर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी द्वारा भी इन प्रशिक्षकों पर नियमानुसार कार्रवाई नहीं की जाती।
बीते मंगलवार को खेल निदेशक पंकज नैन ने हरियाणा के जिला खेल अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में बात करते हुए स्पष्ट किया है कि जो प्रशिक्षक लापरवाही बरत रहा है, उसकी रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जाए। निदेशालय की ओर से प्रशिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

----
जिला खेल विभाग में नियुक्त 19 प्रशिक्षक
जिला खेल विभाग में कोर्फबाल, जूडो, मुक्केबाजी, हैंडबॉल, टेबल टेनिस, हॉकी, ताइक्वांडो, फुटबॉल, तीरंदाजी, तैराकी और एथलेटिक्स खेल का एक-एक प्रशिक्षक है। वहीं जिम्नास्टिक, वॉलीबॉल, बॉस्केटबॉल व क्रिकेट के दो-दो प्रशिक्षक हैं। इनमें से दो-तीन प्रशिक्षकों के पास एंड्राइड मोबाइल नहीं हैं। खेल निदेशक की ओर से एप पर फोटो भेजने के आदेश जारी होने के बाद उक्त प्रशिक्षकों को मोबाइल खरीदना होगा।
----
वर्जन
सभी प्रशिक्षकों को एंड्राइड मोबाइल खरीदने के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षकों को केंद्र पर खिलाड़ियों की फोटो खींचकर एप के माध्यम से मुख्यालय को भेजनी होगी। जिला स्तर पर भी खेल केंद्रों का निरीक्षण करके रिपोर्ट निदेशालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन

- संधु बाला, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें