फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की किसी भी बहन के साथ अन्याय नहीं होने दूंगी : प्रियदर्शी

विज्ञापन
विज्ञापन
जागरूकता और पौधरोपण कार्यक्रम में पहुंचीं हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-82 की मैप्सको कासाबेला सोसाइटी के क्लब हॉल में महिलाओं के लिए जागरूकता और पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा राज्य महिला आयोग की नव-नियुक्त चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर व पुष्प अर्पित कर किया गया।

चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी ने बताया कि महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का पक्षपात नहीं होगा। प्रदेश की किसी भी बहन के साथ अन्याय नहीं होने दूंगी। यदि किसी महिला को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर शोषण या किसी भी प्रकार की समस्या है, तो वह निःसंकोच महिला आयोग से संपर्क करे। कानून में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त प्रावधान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर अध्यक्ष राजेश मित्तल ने कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण के मामले में किसी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। महिला आयोग के माध्यम से प्रदेश की हर बहन-बेटी को सम्मान और न्याय मिलेगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रवीण यादव, सीनियर डिप्टी मेयर मानेसर, रीमा चौहान, डिप्टी मेयर मानेसर, प्रवेश यादव, पार्षद, रवि यादव समेत सोसाइटी के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें