एनआईटी तीन स्थित चिमनीबाई धर्मशाला के पास बने पार्क में बिहार के दरभंगा का निवासी युवक पत्नी के साथ बैठा था। तभी कुछ लोग हाथों में लाठी-डंडा लेकर आए और पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने कहा, तुम संस्कृति को खराब कर रहे हो।
वैलेंटाइन डे पर पत्नी के साथ पार्क में बैठना युवक को भारी पड़ गया। एक धार्मिक संगठन के लोग उन्हें प्रेमी जोड़ा समझ बैठे और युवक की पिटाई कर दी। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक मंगलवार को वैलेंटाइन डे पर एक संगठन के लोग सार्वजनिक जगहों पर घूम रहे थे।
विज्ञापन
एनआईटी तीन स्थित चिमनीबाई धर्मशाला के पास बने पार्क में बिहार के दरभंगा का निवासी युवक पत्नी के साथ बैठा था। तभी कुछ लोग हाथों में लाठी-डंडा लेकर आए और पिटाई शुरू कर दी। आरोपियों ने कहा, तुम संस्कृति को खराब कर रहे हो।
पीड़ित के अनुसार, उसने युवकों को कई बार कहा कि महिला उसकी पत्नी है लेकिन आरोपियों ने उनकी एक ना सुनी और पीटते रहे। महिला ने बीच में आकर लोगों को बताया कि वह अपनी पति के साथ आई है। इसके बाद युवकों ने मारपीट करना बंद कर दिया। वीडियो में युवक कहता दिखाई दे रहा है कि उसे नहीं पता वैलेंटाइन डे क्या होता है। वह बस पत्नी के साथ पार्क में घूमने आया था।
विज्ञापन
पार्क घूमने आए अन्य लोगों से भी की बदसलूकी
पार्क में बैठे अन्य लोगों का कहना है आरोपियों ने कई लोगों को परेशान किया। कई जोड़ों के साथ मारपीट की। आरोपी युवतियों को भी नसीहत दे रहे थे। पुलिस के पास फोन करता देख आरोपी वहां से खिसक गए। एनआईटी तीन पुलिस चौकी प्रभारी एसआई सोमपाल का कहना है वीडियो वायरल होने के बाद वह मौके पर गए थे। उन्हें वहां किसी ने कोई शिकायत नहीं दी। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। मामला सही पाए जाने या शिकायत आने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।