फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बारिश के बाद उमस ने बढ़ाई परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम (संवाद)। मिलेनियम सिटी में तीन दिन की राहत के बाद बृहस्पतिवार को दिन भर उमस से लोग परेशान रहे। सुबह से ही तेज धूप ने शहरवासियों को परेशान किया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बारिश के बाद से तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट देखी गई है। पिछले दिनों हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी थी। हल्की और मध्यम वर्षा के कारण तापमान में कमी आई थी और मौसम सुहावना हो गया था। हालांकि बृहस्पतिवार को अचानक मौसम का मिजाज बदलने से उमस से लोगों का बुरा हाल हो गया। सुबह से ही सूरज की तीखी किरणों ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए बादल छाने और हल्की वर्षा की संभावना जताई है। इस दौरान शहर का हवा साफ बनी हुई है। बीते दो दिन से एक्यूआई 50 से 60 दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें