फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड ने जबरन मांगा दिवाली उपहार: पूरा मामला कार में लगे डैशकैम में हुआ रिकॉर्ड, केस दर्ज; आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Nov 2026 07:02 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

होमगार्ड जवान ओमकार को जबरन दिवाली उपहार और नकद रुपये मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना सिग्नेचर टॉवर के पास डैशकैम में रिकॉर्ड हुई थी।
विज्ञापन
होमगार्ड पर वसूली के आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में एक होमगार्ड जवान को जबरन दिवाली उपहार मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सिग्नेचर टॉवर के पास हुई। पूरा मामला कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया था।

विज्ञापन




होमगार्ड जवान ने एक कार चालक को रोका और दिवाली की शुभकामनाएं दीं। जब चालक ने भी शुभकामनाएं दीं, तो जवान ने "सूखी दिवाली" कहकर नकद रुपये मांगे। चालक ने बटुआ न होने की बात कही। इस पर होमगार्ड जवान ने कार की खिड़की खोलकर अंदर रखी उपहार टोकरी भी जांची। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी होमगार्ड जवान के खिलाफ डीएलएफ फेज-3 थाना में जबरन वसूली की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ऐसे मामलों में बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाकर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी होमगार्ड गिरफ्तार
आरोपी होमगार्ड जवान का नाम ओमकार है। यह मामला शंकर चौक उद्योग विहार के पास सामने आया था। डीएलएफ फेज 3 थाना पुलिस ने ओमकार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें