फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गोवर्धन पूजा और अन्नकूट के त्योहार की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धेश्वर मंदिर में सोमवार को मनाया गया अन्नकूट और गोवर्धन पूजा, मंगलवार को भी मनेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंंसी
गुरुग्राम। शहर में गोवर्धन पूजा, अन्नकूट और विश्वकर्मा पूजा का त्योहार दो दिन मनाया जाएगा। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा तिथि के दो दिन होने के कारण यह उत्सव सोमवार और मंगलवार को आयोजित हुआ। सोमवार को दोपहर 12:31 बजे से शुरू हुई प्रतिपदा मंगलवार 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे तक रही।
गुरुद्वारा रोड स्थित सिद्धेश्वर मंदिर में सोमवार को अन्नकूट और गोवर्धन पूजा धूमधाम से आयोजित की गई। मंदिर के अध्यक्ष रामअवतार गर्ग बिट्टू और वेद प्रकाश बंसल ने परिवार सहित पूजा में भाग लिया। श्रद्धालुओं ने गोवर्धन की परिक्रमा भी की। गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण की उस दिव्य लीला से जुड़ी है, जब उन्होंने ब्रजवासियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठ अंगुली में धारण किया था। इस मंदिर के अन्नकूट प्रसाद का इंतजार शहर के लोग श्रद्धा भाव से करते हैं। सिविल लाइंस स्थित घंटेश्वर मंदिर में भी सोमवार शाम गोवर्धन पूजा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामधेनु धाम गोशाला, सेक्टर 4 श्री कृष्ण मंदिर, सेक्टर 9 ए गौरी शंकर मंदिर और सेक्टर 5 महालक्ष्मी मंदिर में मंगलवार को अन्नकूट और गोवर्धन पूजा की गई। घंटेश्वर मंदिर में मंगलवार को अन्नकूट पूजा और प्रसाद वितरण किया गया। कामधेनु धाम गोशाला के प्रमुख पूरन यादव लोहचब ने बताया कि गोशाला में करीब 4500 गोवंश का पूजन किया जाएगा। सेक्टर 4 श्री कृष्ण मंदिर के पुजारी अतुल तिवारी और सेक्टर 5 महालक्ष्मी मंदिर के प्रमुख दिनेश अग्रवाल ने भी मंगलवार को पूजा की पुष्टि की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें