फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आज से 11 अगस्त तक द्वारका एक्सप्रेसवे और केएमपी से निकलेंगे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पैदल व डाक कांवड़ियों के सुरक्षित आवागमन को लेकर गुरुग्राम पुलिस ने लिया निर्णय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला पुलिस ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 9 अगस्त से 11 अगस्त तक भारी वाहनों के संचालन पर एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में सहायक पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) अभिलक्ष जोशी ने भारी वाहनों को मुख्य मार्गों के बजाय द्वारका एक्सप्रेसवे और केएमपी एक्सप्रेसवे का उपयोग करने को कहा है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था कांवड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है। इससे दिल्ली-जयपुर हाईवे सहित अन्य मुख्य मार्गों पर यातायात दबाव भी कम होगा।
दिल्ली से राजस्थान, झज्जर, रेवाड़ी, पटौदी, नूंह व फरीदाबाद जाने वाले चालकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की गई है। पुलिस ने कांवड़ यात्रा मार्गों पर पर्याप्त बल तैनात किया है। इसका उद्देश्य आम नागरिकों को असुविधा से बचाते हुए यातायात को सुचारू रखना है। पुलिस अधिकारियों को कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गुरुग्राम पुलिस द्वारा कांवड़ यात्रियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पुलिस का प्रयास है कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और वे सुरक्षित वातावरण में अपनी यात्रा पूरी कर सकें। -अभिलक्ष्य जोशी, एसीपी (मुख्यालय), गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें