फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गर्मी ने छीना सुकून, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग का अनुमान 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम/मानेसर। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री रहा। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया था। लू और चढ़ते पारे ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन



मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। खासकर दोपहर और शाम के समय लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही 19 और 20 मई को लू को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। रविवार को दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। छुट्टी का दिन होने के बावजूद शहर के बाजारों में भी भीड़ कम नजर आई। जो लोग खरीदारी के लिए बाहर निकले, उन्हें तेज धूप और गर्मी से काफी दिक्कत हुई। पटौदी में भी बाजारों की रौनक गायब नजर आई। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा तथा लोग केवल जरूरी कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकले। गर्मी और लू से बचने के लिए लोग दुपट्टा और गमछा लेकर निकलने को मजबूर दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें