गुरुग्राम। प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) उद्योगों में नए श्रम कानूनों की जागरूकता के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। 20 मई को सेक्टर-71 के एसपीआर रोड स्थित सिग्नेचर ग्लोबल क्लब हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) और ईपीएफ (कर्मचारी प्राविडेंट फंड) से जुड़े मुद्दे भी उठाए जाएंगे। पीएफटीआई के महानिदेशक कानून विशेषज्ञ आरएल शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में एचआर प्रोफेशनल, श्रम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और उद्यमी शामिल हाेंगे। संवाद