-कस्बा पिनगवां में हुई घटना, बाजरे से भरी 62 बोरियां बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त दिए जाने वाले राशन को लेकर धांधली की खबरें हर रोज सामने आती हैं। कभी वे कई महीनों तक राशन वितरित नहीं करते तो कभी चोरी छिपे राशन बेचने का प्रयास करते हैं। ऐसा ही ताज़ा मामला पिनगवां थाना क्षेत्र में सामने आया हैं। जहां डिपो धारक बलबीर द्वारा चोरी छिपे ट्रैक्टर में लोडकर उसे बेचने का प्रयास किया जा रहा था। उसे गुप्त जानकारी के आधार पर कस्बा पिनगवां से पकड़ लिया गया।
मामले की जानकारी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के उप निरीक्षक रण सिंह को भी दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारी ने ट्रैक्टर से बाजरे से भरी 62 बोरियों को बरामद कर लिया। ट्रैक्टर ड्राइवर रतन पुत्र धन्नो गांव बिचगांव से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि डिपो धारक बलबीर निवासी नगीना ने राशन को बेचने के लिए पुन्हाना भेजा था। लेकिन पुन्हाना पहुंचने से पहले ही राशन से भरे ट्रैक्टर को कस्बा पिनगवां में ही पकड़ लिया गया। जांच अधिकारी मूलचंद ने बताया कि शिकायत मिलने के आधार पर डिपो धारक के खिलाफ विभिन्न धाराओं केस दर्ज किया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।