फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेफ हाउस में नहाते समय युवती का हवलदार ने बनाया वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
सेफ हाउस में नहाते समय युवती का हवलदार ने बनाया वीडियो
विज्ञापन

- हवलदार के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज, निलंबित
गुरुग्राम। सेफ हाउस में रहने वाली युवती ने हवलदार पर नहाते समय मोबाइल से वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी हवलदार के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। डीसीपी हेडक्वार्टर आस्था मोदी ने हवलदार को निलंबित कर दिया है।
राजस्थान की रहने वाली युवती ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि हाईकोर्ट में उसकी शादी का एक माह पहले रजिस्ट्रेशन हुआ है। उसने पुलिस आयुक्त गुरुग्राम से सुरक्षा की गुहार की थी। इसके बाद एक माह से उसे पुलिस लाइन के सेफ हाउस में रखा गया है। रविवार को वह नहा रही थी। उसी दौरान हवलदार सुरेंद्र भी बाल्टी लेकर बाथरूम में घुस आया। कुछ देर बाद उसने देखा कि ऊपर से वह अपने मोबाइल से वीडियो बना रहा था। पीड़िता ने बताया कि शोर मचाने पर मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए। इस दौरान हवलदार वहां से भाग गया। आरोपी इस समय वेस्ट क्यूआरटी पर तैनात था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सेफ हाउस ही नहीं सुरक्षित
इस घटना के बाद से लोगों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लोगों का कहना है कि सुरक्षाकर्मी ही जब इस तरह की हरकत करेंगे तो आखिर महिला सुरक्षित कहां रह सकती है। राजस्थान मूल की रहने वाली युवती विवाह के बाद से यहां पर रह रही है। तीन मार्च को उसे यहां पर पुलिस संरक्षण में रखा गया था। उसने पिता, चाची व चाचा पर आरोप लगाया है कि उसने जिससे विवाह किया, वह लोग उसे नहीं पसंद करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें