फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के निर्माण में पूर्वांचल के लोगो का भी योगदान: मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को आयोजित समारोह व भोजपुरी महाकुंभ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हरियाणा के निर्माण में पूवांचल के लोगों का भी बहुत बड़ा योगदान है। उनका एक घर अगर पूर्वांचल में है तो दूसरा घर यहां पर है। यहां पर पूर्वांचल के लोगों को पूरा मान सम्मान और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

सेक्टर 38 स्थित देवीलाल स्टेडियम में प्रवासी एकता मंच आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद क्रांतिकारी व्यक्तित्व के धनी थे। वैचारिक रूप से बहुत मजबूत और विद्वान थे। जिस स्वाधीनता का आनंद आज लोग उठा रहे हैं वह बाबू राजेंद्र प्रसाद और उन जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की देन है। उन्होने कहा कि हरियाणा देश के समृद्ध राज्यों में से एक है। इसके लिए पूर्वांचल के यहां रहने वाले लोगों के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
कार्यक्रम में हरियाणा के कृ षि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद जैसे महान लोगों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके जैसी सादगी और विद्धता आज के परिवेश में देखने को नहीं मिलती है।
विज्ञापन

खास तौर से युवाओं को उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रवासी एकता मंच के अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि पूर्वांचल के लोगों को भले ही एक रोटी कम दे दी जाए लेकिन मान सम्मान चाहिए। वहां के लोग कितने मेहनती होते हैं उसका उल्लेख करने की आवश्यकता नहीं है। सभी इसे अच्छी तरह जानते हैं। कार्यक्रम में गोलू राजा, प्रियंका पांडेय, स्मिता सिंह सहित कई भोजपुरी कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें