वहां विरोध जताया तो बच्चे की मां ने शिकायत पुलिस को दी। राजेंद्र पार्क थाना अंतर्गत धनकोट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाया कि किसी के फ्लैट में जाकर हंगामा करना सही नहीं है, आपको आपत्ति है तो कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत दो। तब लोग वहां से अपने घर चले गए।
रविवार शाम को लिखित शिकायत पुलिस को दी गई। दूसरी ओर बच्चे की मां ने भी लिखित शिकायत पुलिस को देकर बच्चे की वीडियो वायरल करने व उनके घर आकर हंगामा करने व धमकाने के आरोप लगाया है। एसीपी उद्योग विहार ने बताया कि दोनों शिकायत पर कानूनी राय ली जा रही है। कानूनी राय आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।