व्यवस्थाओं का लिया जायजा और अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश, बंदियो की सुनी समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी।
नूंह। हरियाणा मानव अधिकार आयोग के चेयरपर्सन एवं राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एसके मित्तल ने मंगलवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ने जिला कारागार में सभी बैरकों की साफ-सफाई, रहन-सहन, खान-पान, चिकित्सा सुविधा आदि की गहनता से जांच की।
आयोग के चेयरपर्सन जस्टिस एसके मित्तल ने जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान कहा कि सर्दी के मौसम में सभी बंदियों को जूते, जुराब, स्वेटर आदि की व्यवस्था के लिए सरकार को पॉलिसी बनाने के लिए लिखा जाएगा। ताकि ठंड के मौसम में जरूरतमंद बंदियों को इसकी व्यवस्था की जा सके। उन्होंने जिला जेल की महिला वार्ड सहित सभी बैरकों का निरीक्षण किया। बंदियों से खाना, पेयजल, रहन-सहन, दवाईयां, सफाई व्यवस्था आदि की जानकारी ली और उनकी समस्याएं भी सुनी। मित्तल ने बंदियों को दिए जाने वाले खाने की गुणवत्ता को खुद चेक किया। उन्होंने पुस्तकालय, किचन आदि का निरीक्षण किया। जेल निरीक्षण आगमन पर पुलिस की टुकड़ी ने हरियाणा मानव अधिकार आयोग के चेयरपर्सन जस्टिस एसके मित्तल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिला कारागार के अधीक्षक सत्यवान ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने महिला कैदियों के वार्ड में सुविधाओं, बच्चों की देखभाल, महिलाओं के लिए चिकित्सा सुविधाओं, पुस्तकालय, व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र और ध्यान-सह-योग केंद्र का जायजा लिया।
बॉक्स :
हरियाणा मानव अधिकार आयोग के चेयरपर्सन जस्टिस मित्तल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा मानव अधिकार आयोग मानव अधिकारों की रक्षा के लिए निरन्तर प्रयासरत है। किसी भी नागरिक के अधिकारों का हनन नही होने दिया जाएगा। मानव अधिकारों की जागरूकता के लिए आयोग द्वारा समय-समय पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मित्तल ने कहा कि प्रदेश की सभी जेलों का उन्होंने दौरा कर निरीक्षण किया है। जहां-जहां आयोग को कमियां पाई गई, उनका विस्तृत नोट बनाकर सरकार के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक के अधिकार का हनन होता है तो उनके आयोग में सामान्य प्रार्थना पत्र लिखकर व ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से भी शिकायत की जा सकती है।
फोटो कैप्शन : 5 हरियाणा मानव अधिकार आयोग के चेयरपर्सन जस्टिस श्रीएस के मित्तल जिला कारागार नूंह का निरिक्षण करते हुए।
फोटो कैप्शन : 6 हरियाणा मानव अधिकार आयोग के चेयरपर्सन जस्टिस श्रीएस के मित्तल कैदियों से बात करते हुए।