फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Result: पुन्हाना सीट से दूसरी बार फिर जीते मो. इल्यास, तीसरे नंबर पर रहे भाजपा के मुस्लिम उम्मीदवार

Tue, 08 Oct 2024 03:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुन्हाना (गुरुग्राम)

सार

Haryana Election Result 2024: पुन्हाना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद इल्यास ने 31916 वोटों के साथ दूसरी बार चुनाव में जीत हासिल की है। सभी राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। लेकिन अभी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। 
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम पुन्हाना सीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana Election Result 2024: हरियाणा में विधानसभा चुनाव परिणाम की स्थिति आधे से ज्यादा साफ हो चुकी है। रुझानों में हरियाणा में भाजपा ने बढ़त बना रखी है। 21 सीटों पर परिणाम आ चुके हैं। इसमें पुन्हाना विधानसभा सीट भी शामिल है। पुन्हाना सीट पर कांग्रेस से दूसरी बार मोहम्मद इल्यास ने जीत दर्ज की है। वहीं इस चुनाव परिणाम के बीच भाजपा के मुस्लिम उम्मीदवार ऐजाज खान भी चर्चा में रहे।  

विज्ञापन

पुन्हाना सीट से दूसरी बार जीते कांग्रेस उम्मीदवार
पुन्हाना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद इल्यास ने जीत दर्ज की है। वह दूसरी बार इस सीट से जीते हैं। इस बार वह 31,916 वोटों से जीते हैं। सभी राउंड की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। औपचारिक घोषणा बाकी है। वहीं दूसरे नंबर पर निर्दलीय रहीशा खां रहे हैं। जिन्हें 53384 वोट मिले हैं। 
विज्ञापन

चर्चा में रहे भाजपा के मुस्लिम प्रत्याशी
इस बार पुन्हाना सीट भी चर्चा में रही। भाजपा के मुस्लिम प्रत्याशी ऐजाज खान हैं। जिन्हें सिर्फ 5072 वोट मिले हैं। वे तीसरे स्थान पर रहे हैं।

नूंह की तीन सीटें कांग्रेस के खातें में
हरियाणा के नूंह की तीन विधानसभा सीटों पर एक बार फिर के कांग्रेस ने बाजी मारी है। इसमें पुन्हाना, नूंह और फिरोजपुर झिरका शामिल है। नूंह में कांग्रेस के आफताब अहमद वहीं फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट से मामन खान ने जीत दर्ज की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें