आरोपियों की पहचान अजय (23 ), अंकित उर्फ बुगला (19), नरेश उर्फ नंदू (19) व राजेश उर्फ सूखा (23 ) के रूप में हुई है। मुख्य साजिशकर्ता अंकित अभी फरार चल रहा है। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे अमित दुकान को बंद कर अपने साथी के साथ घर जा रहा था।
न्यू पालम विहार के निहाल होली में मंगलवार देर शाम ज्वैलर्स व्यापारी को गोली मारकर लूटने के मामले का खुलासा पुलिस ने 12 ही घंटों में कर दिया है। एक बदमाश को तो पब्लिक ने मौके पर ही दबोच लिया था, जबकि पुलिस ने तीन आरोपियों को बुधवार सुबह पानीपत से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर पहले से भी विभिन्न थानों में लूट के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान अजय (23 ), अंकित उर्फ बुगला (19), नरेश उर्फ नंदू (19) व राजेश उर्फ सूखा (23 ) के रूप में हुई है। मुख्य साजिशकर्ता अंकित अभी फरार चल रहा है। मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे अमित दुकान को बंद कर अपने साथी के साथ घर जा रहा था। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों ने उसे लूटने का प्रयास करने लगे।
आरोप है कि लूटने में सफल नहीं हो सके तो एक बदमाश ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से अमित घायल हो गया और बदमाश उस से बैग लेकर भागने लगे। गोली की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद लोगों ने बदमाशों को घेर लिया। एक बदमाश को लोग पकड़ने में कामयाब रहे। तीन बदमाश मौके से भाग गए।
विज्ञापन
एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अंकित ने यह जानकारी दी है कि मुख्य साजिशकर्ता ने लूट के सामान के चार हिस्से करने की बात कही थी। इसमें तीन हिस्से वह खुद रखता और एक हिस्सा चारों आरोपियों को दे देता। साजिशकर्ता ने आरोपियों को आश्वासन दिया था कि पुलिस से तुम्हें कोई आंच नहीं आएगी। साजिशकर्ता ने धमकी भी दी थी कि अगर पुलिस को नाम बताया तो भोंडसी जेल में भी जान से मरवा देगा।
बदमाश को पकड़ने वालों को पुलिस करेगी सम्मानित
एसीपी (अपराध) प्रीतपाल सिंह ने कहा कि मंगलवार को हुई वारदात में लोगों की हिम्मत से बड़ी वारदात होने से बच सकी। इसी तरह आम लोग आगे आए तो अपराध पर पूरी तरह से काबू किया जा सकता है। बदमाश को पकड़ने वाले लोगों को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा।