फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने 14 पदकों पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
- उत्तर प्रदेश के मेरठ में आयोजित कराटे चैंपियनशिप में दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। उत्तरप्रदेश के मेरठ स्थित राधा गोविंद पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय जेकेएस साउथ एशिया कराटे चैंपियनशिप में गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए छह स्वर्ण, तीन रजत व पांच कांस्य पदकों पर कब्जा किया।
विज्ञापन

कोच लकीमणि ने बताया कि प्रतियोगिता में पंजाब, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, चेन्नई, तमिलनाडु असम, गुवाहाटी, दिल्ली, गुजरात, कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बेंगलुरु, हरियाणा सहित 22 प्रदेशों के करीब 560 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 12 खिलाड़ी गुरुग्राम से थे। खिलाड़ियों ने अर्णीत कश्यप व मायरा रावत ने स्वर्ण व कांस्य, तारुश कटारिया ने रजत, रुद्र धुवन ने स्वर्ण, काव्यांजलि साहू और उज्ज्वल कटारिया ने स्वर्ण, दीप्शा ने कांस्य, हितेश गौतम और अनघ्रय पंचावतकर ने रजत, सायांश भारद्वाज और श्रेयांश ने कांस्य, कुमार करण ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करके जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया है। विजेता खिलाड़ियों में से कुछ का अंतर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें