फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम बस डिपो के चालक-परिचालक ने अपहरणकर्ता के चंगुल से मुक्त कराई बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
- चलती बस में बच्ची के रोने पर परिचालक को हुआ आरोपी पर शक
विज्ञापन

- यात्रियों की मदद से आरोपी को किया चंडीगढ़ पुलिस के हवाले
अमर उजाला ब्यूरो
गुुरुग्राम। सोमवार को गुरुग्राम बस डिपाे के चालक-परिचालक की सूझबूझ से साढ़े तीन साल की बच्ची का अपहरण होने से बचा लिया गया। दोनों ने यात्रियों की मदद से अपहरणकर्ता को दबोच कर चंडीगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया। चालक-परिचालक के इस साहसिक कार्य की गुुरुग्राम बस डिपो के महाप्रबंधक प्रदीप अहलावत व रोडवेज कर्मचारियों ने प्रशंसा की है।

गुुरुग्राम डिपो की रोडवेज बस बीते सोमवार की शाम 9.16 बजे चंडीगढ़ बस अड्डे से गुुरुग्राम के लिए रवाना हुई थी। जीरकपुर के पास बस के परिचालक सुनील को एक साढ़े तीन साल की बच्ची रोती दिखी। उसने बच्ची के साथ सफर कर रहे नेपाल मूल के एक व्यक्ति से बच्ची के बारे में पूछा तो वह टालमटोल करने लगा। बस के चालक संदीप अहलावत ने पुराना एयरपोर्ट चौक के पास बस रोककर उक्त व्यक्ति से पूछताछ की तो वह जानकार की बच्ची होने की बात कहने लगा। उसने एक महिला को कॉल किया और बताया कि यह बच्ची की मां है। लेकिन बच्ची ने उक्त महिला की आवाज सुनकर पहचानने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक संदीप ने जब व्यक्ति से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह उस बच्ची का सेक्टर-70 से अपहरण करके लाया है। इसके बाद डायल 100 पर कॉल करके चंडीगढ़ पुलिस को सूचना दी गई। चालक-परिचालक ने बच्ची से उसका पता व किसी जानकार का नंबर पूछा तो बच्ची ने अपनी मां का मोबाइल नंबर बताया। मोबाइल नंबर पर कॉल करके बच्ची के परिजनों को सूचना दी गई। चंडीगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तिलहर के मुख्य चौराहा विरियागंज पर लगे जाम में फंसे स्कूली बच्चे और लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें