फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एक लाख का इनामी 'बंदर' गिरफ्तार, NIA कर रही थी इस गैंगस्टर की तलाश

Sat, 24 Jun 2023 03:09 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम पुलिस की एक टीम ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी के द्वारा घोषित एक लाख के इनामी गैंगेस्टर संदीप उर्फ बंदर गिरफ्तार हो गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी के द्वारा घोषित एक लाख के इनामी गैंगेस्टर संदीप उर्फ बंदर को CIA-39 गुरुग्राम की टीम ने गिरफ्तार किया है। कुछ दिन पहले ही संदीप उर्फ बंदर पर इनाम की घोषणा की गई थी। 
विज्ञापन

जमानत पर बाहर आया था बंदर, तभी से था फरार
गुरुग्राम की क्राइम ब्रांच टीम ने गैंगस्टर कौशल के शूटर संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। संदीप साल 2021 में जमानत पर बाहर आया था, तभी से फरार चल रहा था। बंदर कौशल गैंग का गुर्गा है। इसके ऊपर कई सारे मामले पहले से दर्ज हैं जैसे लूटपाट, मारपीट आदि मामले शामिल हैं। 
विज्ञापन

जानकारी के लिए बता दें कि एनआईए ने दो दिन पहले ही हरियाणा और पंजाब के कई वांटेड गैंगस्टर्स के ऊपर इनाम की राशि को बढ़ाया गया था। इस राशि को एक लाख से पांच लाख रुपये तक बढ़ाया गया था। इस लिस्ट में संदीप उर्फ बंदर भी शामिल था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें