फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम : सेक्टर-47 में भारी सुरक्षा के बीच खुले मैदान में अदा की गई नमाज, कई संगठन जता रहे थे विरोध

Fri, 01 Oct 2021 04:08 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

बीते कुछ हफ्तों से जुम्मे की नमाज खुले में पढ़ने को लेकर हो रहे विरोध के चलते आज गुरुग्राम पुलिस ने विशेष सतर्कता बरती और नमाज पढ़ने वाले स्थलों पर विशेष सुरक्षा बल तैनात रहे।
विज्ञापन
गुरुग्राम में खुले में नमाज पढ़ते लोगों का विरोध करने पहुंचे कई संगठन व आरडब्ल्यूए के सदस्य - फोटो : पंकज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में खुले में नमाज को लेकर जताया जा रहा है विरोध इस हफ्ते भी जारी रहा। आज भी गुरुग्राम सेक्टर 47 में खुले में जुम्मे की नमाज अदा की गई, जिसे लेकर आरडब्ल्यू के सदस्यों व विभिन्न हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने विरोध किया। हालांकि सोशल मीडिया पर इस मुद्दे के वायरल होने के बाद से पुलिस-प्रशासन सतर्क दिखा और सेक्टर-47 में भारी सुरक्षा के बीच खुले में नमाज अदा की गई।

विज्ञापन


नमाज के दौरान जब कई संगठनों के लोग विरोध करने पहुंचे तो पुलिस ने उनसे कहा कि जिला प्रशासन की बैठक में यह तय हुआ था कि कहां नमाज होगी। यह भी तय हुआ था अगर किसी जगह पर लोगों को एतराज होगा तो उस पर दोबारा विचार किया जाएगा। इस पर जब विरोध कर रहे लोगों ने ये कहा कि एक दिन की परमिशन की आड़ में ये लोग यहां रोज नमाज पढ़ने लगे हैं तो पुलिस अधिकारी ने उनसे माहौल खराब न करने की अपील की।

पुलिस अधिकारी ने विरोध कर रहे लोगों को समझाया कि अगर आपको किसी बात की आपत्ति है तो आप जिला प्रशासन की बैठक में अपनी बात रखिए। अगर आपको समय नहीं मिल रहा तो मैं दिलवाने के लिए तैयार हूं, आप अपनी समस्या वहां रखिए। लेकिन इस तरह से यहां विरोध करने से भाईचारा और अमन में खलल ही पैदा होगी, तीसरी कोई चीज नहीं होगी। इस तरह बड़ी ही तसल्ली से विरोध कर रहे लोगों को पुलिस ने समझकर शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें