फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram Murder Case: रिटायर्ड फौजी की पुत्रवधू की कॉल डिटेल से सामने आया एक और चौंकाने वाला सच, पुलिस भी हैरान

Wed, 01 Sep 2021 08:40 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 6
gurugram murder case - फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के चौहरा हत्याकांड के आरोपी रिटायर्ड फौजी राव राय सिंह के सीसीटीवी फुटेज से मिलान के लिए वीडियो बनाने की अनुमति पर मंगलवार को अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले में अब बुधवार को सुनवाई होगी। वहीं दूसरी ओर पुलिस को सुनीता के मोबाइल से मिली जानकारी के अनुसार वह घटना वाली रात को साढ़े बारह बजे रात तक जाग रही थी। इस दौरान उसकी बात एक सहेली से हुई है। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में नौ दिन पहले चार लोगों की हत्या के मुख्य आरोपी कैसे चलता है। इसकी जांच के लिए अदालत में एक वीडियो बनाने की अनुमति के लिए याचिका डाल रखी है। पुलिस की याचिका पर सरकारी पक्ष के वकील की ओर से अपना पक्ष रखा गया। जब आरोपी पक्ष के वकील को अपना पक्ष रखना था तो अदालत की ओर से बुधवार की तारीख दे दी गई। इस मामले में आरोपी पक्ष के वकील अपनी बात बुधवार को रखेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
gurugram murder - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद वीडियो बनाने की अनुमति देने पर फैसला होगा। वहीं मामले की छानबीन कर रही पुलिस को सुनीता के मोबाइल डिटेल से पता चला है कि वह वारदात के दिन रात साढ़े बारह बजे तक जग रही थी। 
 
विज्ञापन

3 of 6
murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
यह जानना पुलिस के लिए इस लिए जरूरी था कि आरोपी पक्ष ने वारदात रात दो बजे के बाद होने की बात कही थी। वहीं किरायेदार कृष्णकांत तिवारी की आखिरी बात आठ बजे तक हुई है। पुलिस इन सभी पहलुओं का भी मिलान कर रही है।

4 of 6
murder in gurugram - फोटो : अमर उजाला
पिछले दरवाजे की भी जांच की मांग
किरायेदार कृष्णकांत के परिजनों ने एसीपी से मुलाकात के दौरान कहा है कि राव के मकान में एक पीछे से भी दरवाजा है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर वहां से निकल सकते हैं। पुलिस आगे के दरवाजे से निकलने वालों की जांच कर रही है। एक बार पीछे के दरवाजे को ध्यान में रख कर जांच किया जाय।
विज्ञापन

5 of 6
घायल विधि - फोटो : अमर उजाला
बोल नहीं पा रही है विधि
नौ दिन उपचार के बाद विधि अभी बोल नहीं पा रही है। परिजनों के अनुसार विधि की हालत में सुधार हो रहा है, मगर अभी तक वह बोल नहीं पा रही है। डॉक्टरों के अनुसार अभी उसे पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा। सोमवार से उसे हल्का भोजन तरल पादर्थ  दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनामिका तिवारी पर किए सबसे ज्यादा वार - फोटो : अमर उजाला
वीडियो रिकार्डिंग मामले में अदालत की ओर से बुधवार को सुनवाई की जाएगी। पुलिस छानबीन कर यह भी पता कर रही है कि वारदात के दिन मृतक कब तक जाग रहे थे। जिससे उसका मिलान आरोपी के बयान से किया जा सका है।
-राजीव यादव, एसीपी उद्योग विहार, गुरुग्राम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें