फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: पुराने ढर्रे पर फिर निगम की व्यवस्था, कर्मचारी अपनी सीट से नदारद, लोग परेशान

Thu, 05 Aug 2021 05:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

पिछली 22 जुलाई को प्रदेश के गृह व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने सेक्टर-34 स्थित नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान निगमायुक्त समेत कई अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय से नदारद मिले थे।
विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज के औचक निरीक्षण के एक सप्ताह बाद ही पहले जैसी हुई नगर निगम कार्यालय की स्थिति। नदारद दिखे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम गृह व शहरी निकाय मंत्री अनिल विज के निरीक्षण के महज दो सप्ताह के अंदर ही नगर निगम के कर्मचारी अपने पुराने ढर्रे पर लौट आए हैं। स्थिति यह है कि कर्मचारी सुबह 10:40 बजे तक भी सीट पर नजर नहीं आए।

विज्ञापन


वहीं कई कर्मचारी तो ऐसे हैं, जो 10:00 से 10:30 तक कार्यालय तो जाते हैं, लेकिन हेलमेट और बैग रखकर गायब हो जाते हैं। ऐसे में न सिर्फ विभागीय कामकाज प्रभावित होता है बल्कि विभिन्न समस्याएं लेकर आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पिछली 22 जुलाई को प्रदेश के गृह व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज ने सेक्टर-34 स्थित नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान निगमायुक्त समेत कई अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय से नदारद मिले थे।
विज्ञापन


गृह मंत्री के निरीक्षण के बाद दो-चार दिन तो अधिकारी-कर्मचारी समय पर आए, लेकिन अब फिर से स्थिति पहले जैसी होने लगी है। बृहस्पतिवार को कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। निगम आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त, मुख्य इंजीनियर तो अब भी समय पर कार्यालय आ रहे हैं लेकिन निचले स्तर के कई कर्मचारी अपनी टेबल से नदारद रहे।

बैग व हेलमेट रखकर कर्मचारी गायब
नागरिक सेवा केंद्र, लेखा शाखा, स्थापना शाखा, अभियांत्रिकी शाखा समेत प्रथम व द्वितीय तल पर अधिकांश कर्मचारी अपना बैग व हेलमेट रखकर अपनी टेबल से गायब रहे। वहीं, सुबह 10:30 बजे से ही निगमायुक्त की बैठक के सिलसिले में तृतीय तल पर विभागीय अधिकारी आना शुरू हो गए थे। गृह मंत्री के निरीक्षण के बाद भी इलेक्ट्रिक विंग, हॉर्टिकल्चर विंग समेत कुछ अन्य विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों की कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आया है। कई अधिकारी तो फील्ड में निरीक्षण के नाम पर अपने चैंबर से गायब रहते हैं, लेकिन वह कहां हैं, इस बारे में निगम के उच्चाधिकारियों को ही नहीं पता होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें