फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: अवैध संबंध के शक में सेवानिवृत्त फौजी ने पुत्रवधू, किराएदार दंपती और उनकी बेटी को उतारा मौत के घाट, किया सरेंडर 

Tue, 24 Aug 2021 09:22 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

किराएदार की तीन साल की बेटी विधि गंभीर हालत में सेक्टर-10 के नागरिक अस्पताल से दिल्ली रेफर की गई है। वारदात रात 2:30 बजे की बताई जा रही है। राय सिंह सुबह 5:50 बजे खुद थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों को वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन
gurugram murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क क्षेत्र में रहने वाले 65 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी राव राय सिंह ने अवैध संबंध के शक में पुत्रवधू सुनीता यादव (35), अपने किराएदार कृष्ण तिवारी (40), उसकी पत्नी सुरभि तिवारी (34) और इनकी बेटी सुरभि (7) की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन


किराएदार की तीन साल की बेटी विधि गंभीर हालत में सेक्टर-10 के नागरिक अस्पताल से दिल्ली रेफर की गई है। वारदात रात 2:30 बजे की बताई जा रही है। राय सिंह सुबह 5:50 बजे खुद थाने पहुंचा और पुलिसकर्मियों को वारदात की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को सूचना दी और खुद उसके राधा कृष्ण मंदिर वाली गली में बने मकान पर पहुंच गए।




पुलिस के मुताबिक, मकान की पहली मंजिल पर राय सिंह की पत्नी व पोती जीवित मिले, जबकि पुत्रवधू सुनीता वहीं मृत पड़ी थी। दूसरी मंजिल पर किराएदार कृष्ण, उसकी पत्नी सुरभि और दो बेटियां लहूलुहान मिले। इनमें छोटी विधि को सेक्टर 10 के नागरिक अस्पताल भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, राय सिंह के पुत्र आनंद यादव गुरुग्राम की जिला अदालत में वकील हैं। वारदात के समय वे कुछ लोगों के साथ राजस्थान के खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए गए थे। उन्हें फोन पर सूचना दी गई है। आनंद, उनकी मां व बेटी वारदात के संबंध में कुछ बताने की हालत में नहीं हैं।

पुलिस को जांच में पता चला कि मूल रूप से बिहार के सीवान जिले का निवासी एक्सिस बैंक की सेक्टर-14 स्थित शाखा में नौकरी करने वाला कृष्ण तिवारी करीब ढाई साल से इस मकान में किराएदार था। उसकी पत्नी घरेलू महिला थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कलह के कारण छह माह से पुत्रवधू सुनीता मायके में रह रही थी।

तीन दिन पहले ही वह घर लौटी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राय सिंह को किराएदार कृष्ण और सुनीता के बीच अवैध संबंध का शक था। इसी कारण उसने वारदात की साजिश रची। कृष्ण के रिश्तेदार दिल्ली निवासी अश्विनी मिश्रा ने राजेंद्रा पार्क थाने में राय सिंह के खिलाफ हत्या व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है।

आरोपी राव राय सिंह को हिरासत में लेकर मकान से चार शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस सभी वारदात की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। परिजनों के आने और बयान देने का इंतजार है। - दीपक सहारण, डीसीपी वेस्ट, गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें