फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के यहां आयकर छापे, ऑफिस और घर पर चल रही जांच

Wed, 23 Mar 2022 10:52 AM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, गुरुग्राम

सार

आयकर विभाग कंपनी के चेयरमैन पवन मुंजाल के साथ-साथ कंपनी के अन्य शीर्ष अधिकारियों के परिसरों पर भी छापेमारी कर रहा है। आयकर विभाग की कार्रवाई अभी भी जारी है। मुंजाल पर वित्तीय अनियमितता का आरोप है।
विज्ञापन
आयकर विभाग की कार्रवाई - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश की सबसे बड़ी दोपहिया ऑटोमोबाइल वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प के गुरुग्राम और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को आयकर विभाग की टीमों ने छापे मारे।  हालांकि, कंपनी की ओर से इसे वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले विभाग द्वारा की जाने वाली एक सामान्य कार्रवाई बताया है। 

विज्ञापन


आयकर विभाग ने बुधवार को कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और चेयरमैन पवन मुंजाल के गुरुग्राम स्थित आवास पर भी छापे मारे। इसके अलावा दिल्ली में भी कंपनी के कार्यालय व अन्य ऑफिसों पर पहुंचकर वित्तीय लेनदेन संबंधी दस्तावेज जुटाए। 

विभाग के अधिकारियों ने व्यापारिक लेन-देन, कंपनी के प्रमोटरों की वित्तीय गतिविधियां और करावंचना संबंधी दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए दस्तावेज की जांच की गई। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आयकर विभाग ने दिल्ली और गुरुग्राम में उनके दो कार्यालयों पर पहुंचकर जांच की। 
विज्ञापन


साथ ही कंपनी के चेयरमैन पवन मुंजाल के आवास पर भी पहुंचे। कंपनी की ओर से बताया गया कि यह एक सामान्य जांच प्रक्रिया है। हीरो मोटोकॉर्प नैतिकता के आधार पर चलने वाली कंपनी है और कानून का पालन करती है।  इन बातों को सर्वोपरि रखते हुए हम विभाग के अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं। 

साथ ही कहा कि हम अपने शेयरधारकों को यह आश्वस्त करना चाहते हैं कि वह सामान्य रूप से अपना कार्य करते रहें। अब तक 10 करोड़ से अधिक वाहन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार चुकी है। कंपनी की 40 से भी अधिक देशों में मौजूदगी है, जिसमें एशिया, अफ़्रीका, दक्षिण और मध्य अमेरिका महाद्वीप के देश शामिल हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें