पुलिस अधिकारी ने बताया, ''हमने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पांचवें की तलाश जारी है। यह बड़ी सफलता है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी बाद में देंगे।''
सभी आरोपी दिल्ली के छतरपुर और फरीदाबाद के निवासी हैं। उनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त अल्टो कार बरामद हुई है और सूत्रों के अनुसार, लूट की ज्यादातर नकदी बरामद कर ली गई है। लूट के बाद पुलिस ने उचित सुरक्षा प्रबंध नहीं करने के कारण कैश एजेंसी का लाइसेंस कैंसिल कर दिया था। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने भी लुटेरों की सूचना देने वालों को नकद इनाम देने की घोषणा की थी।