फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: कैशवैन लूट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, 18 अप्रैल को वारदात को दिया था अंजाम

Sun, 24 Apr 2022 12:04 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, गुरुग्राम

सार

तीन सशस्त्र बदमाशों ने 18 अप्रैल को दिनदहाड़े एक कैश कलेक्शन कंपनी की वैन से लगभग एक करोड़ रुपये लूट लिए थे। आरोपियों ने व्यस्त सोहना मार्ग पर गार्ड और वैन ड्राइवर की आंखों में मिर्च का पाउडर झोंक दिया था।
विज्ञापन
जिस कैशवैन से हुई लूट उसकी तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में कैशवैन लूट की घटना के एक सप्ताह बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लगभग एक करोड़ रुपये की लूट की घटना के मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है। गुरुग्राम पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


तीन सशस्त्र बदमाशों ने 18 अप्रैल को दिनदहाड़े एक कैश कलेक्शन कंपनी की वैन से लगभग एक करोड़ रुपये लूट लिए थे। आरोपियों ने व्यस्त सोहना मार्ग पर गार्ड और वैन ड्राइवर की आंखों में मिर्च का पाउडर झोंक दिया था। इसके बाद उन्हें बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था और फरार हो गए थे।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने बताया, ''हमने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पांचवें की तलाश जारी है। यह बड़ी सफलता है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी बाद में देंगे।''

सभी आरोपी दिल्ली के छतरपुर और फरीदाबाद के निवासी हैं। उनके कब्जे से लूट में प्रयुक्त अल्टो कार बरामद हुई है और सूत्रों के अनुसार, लूट की ज्यादातर नकदी बरामद कर ली गई है। लूट के बाद पुलिस ने उचित सुरक्षा प्रबंध नहीं करने के कारण कैश एजेंसी का लाइसेंस कैंसिल कर दिया था। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने भी लुटेरों की सूचना देने वालों को नकद इनाम देने की घोषणा की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें