फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: मेदांता अस्पताल में बम होने की फर्जी कॉल आई, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Fri, 25 Mar 2022 10:07 AM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, गुरुग्राम

सार

गुरुवार दोपहर लगभग 12.15 बजे कॉल आया कि अस्पताल परिसर में बम है लेकिन जांच करने पर कहीं बम नहीं मिला। इसके बाद मेदांता मेडिसिटी के निदेशक की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मेदांता हॉस्पिटल - फोटो : अमर उजाला-फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में बम होने की झूठी सूचना देने वाले एक फर्जी कॉलर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गुरुवार दोपहर लगभग 12.15 बजे अस्पताल में कॉल आया कि परिसर में बम है लेकिन जांच करने पर कहीं बम नहीं मिला। इसके बाद मेदांता मेडिसिटी के निदेशक की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

मेडिकल निदेशक डॉ. संजीव गुप्ता की शिकायत के अनुसार, इस फर्जी कॉल के बाद अस्पताल में लोग घबरा गए। पुलिस ने फोन नंबर को सर्विलांस पर ले लिया है। उनके अनुसार, कॉल करने वाले ने बताया कि अस्पताल में आतंकी हमला हो सकता है और परिसर में एक बम लगाया गया है। इसके बाद फोन काट दिया गया। 

सभी एंगल से हो रही जांच

एसएचओ दिनेश कुमार ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा सभी एंगल से मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें