फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह: चालान से बचने के लिए तेज रफ्तार डंपर ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, अमेजन के 10 कर्मी घायल

Mon, 21 Mar 2022 08:20 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, नूंह

सार

शनिवार को पुलिस से बचने के लिए लापरवाही से डंपर चला रहे एक व्यक्ति ने तीन वाहनों को टक्कर मार दी थी। इस घटना में अमेजन के 10 कर्मी घायल हो गए थे। कंपनी ने इस घटना पर अब बयान जारी किया है ।
विज्ञापन
नूंह - फोटो : Self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूंह जिला में शनिवार को एक डंपर चालक ने चालान से बचने के लिए लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए तीन वाहनों को टक्कर मार दी। इसमें बुजुर्ग व बच्चे की मौत हो गई जबकि मल्टीनेशनल कंपनी अमेजन के 10 कर्मी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को बताया कि पुलिस एक ओवरलोड डंपर के पीछे लगी थी। डंपर चालक चालान से बचने के लिए तेज रफ्तार व लापरवाही से चला रहा था। गांव स्लंबा के पास पुलिस लाइन के नजदीक डंपर ने एमेजन कंपनी की बस और दो अन्य वाहनों से टकरा गया। डंपर ने पुलिस लाइन के पास खेल रहे बच्चे और बुजुर्ग को भी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की ही मौके पर मौत हो गई।

Trending Videos
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसके बाद डंपर का टायर फट गया और डंपर चालक मौके से भाग गया। दो लोगों की मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। डंपर का पीछा करते हुए मौके पर पहुंची पुलिस हालात को देखते हुए वहां से खिसक गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के लिए पुलिस जिम्मेदार है।

कंपनी ने जारी किया बयान

इस घटना पर अब अमेजन कंपनी ने बयान जारी कर हादसे पर दुख जताया है। कंपनी ने कहा, "अमेजन में, हमारे सहयोगियों की सुरक्षा हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हम नूंह में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना से अवगत हैं। सभी प्रभावित सहयोगियों को आवश्यक चिकित्सा देखभाल प्रदान की जा रही है। हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के दौरान हुई चोटों से उबरने के लिए सहयोगियों को आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए अपने एजेंसी भागीदारों के साथ काम कर रहे हैं।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें