फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram Strike: सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर बस चालक, 10 रूटों पर परिचालन ठप; यात्री परेशन

Thu, 11 Jun 2026 12:41 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में सैलरी में बढ़ोतरी की मांग को लेकर सेक्टर-52 डिपो के चालक हड़ताल पर चल गए हैं। शहर की 90 बसों का संचालन ठप हो गया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
हड़ताल पर बस चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह जीएमसीबीएल सेक्टर-52 डिपो से संचालित होने वाली गुरुग्राम सिटी बसों के चालक हड़ताल पर चले गए हैं। इससे करीब 90 सिटी बसों का संचालन नहीं हुआ।

विज्ञापन


चालकों का कहना है कि टीसीआरपीएल एजेंसी ने उनकी सैलरी में 2900 रुपये वेतन बढ़ाने के लिए कहा था और दो माह के कुल 5800 रुपये बढ़ोतरी करके सैलरी के साथ देने थे। 10 जून को सैलरी बढ़कर नहीं आई और न ही पिछले माह के बढ़े रुपये जोड़कर भेजे गए। 

सेक्टर-52 बस डिपो में 250 से अधिक चालक हैं, जबकि परिचालकों का किसी दूसरी एजेंसी से कांट्रैक्ट है, ऐसे में चालकों की हड़ताल होने के कारण परिचालक भी डिपो परिसर में बैठे हुए हैं। सिटी बसों के चालकों ने वेतन वृद्धि, वर्दी भत्ता व अन्य मांगों को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह से ही हड़ताल शुरू कर दी थी। ऐसे में डिपो से सुबह 5.30 बजे के बाद संचालित होने वाली सिटी बसों को नहीं चलाया गया। 
विज्ञापन


सेक्टर-52 डिपों से गुरुग्राम में करीब 10 रूटों के अलावा फरीदाबाद व बल्लभगढ़ में चलने वाली सिटी बसों का संचालन ठप्प रहा। जिस कारण गुरुग्राम के साथ ही फरीदाबाद व बल्लभगढ़ में भी लोगों को सार्वजनिक परिवहन नहीं मिलने से परेशानी हुई। बृहस्पतिवार की सुबह से ही सभी सिटी बसें सेक्टर-52 डिपो परिसर में ही खड़ी हैं। 

सेक्टर-52 डिपों में सिटी बसों के चालकों के वेतन को लेकर टीसीआरपीएल एजेंसी के पदाधिकारियों से भी बातचीत की जा रही है। चालकों को भी समझाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि वे हड़ताल को छोड़कर रूटों पर बसों को लेकर जाएं।- नरेश कुमार, डिपो मैनेजर, जीएमसीबीएल डिपो सेक्टर-10

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें