फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर वेंकट गर्ग जॉर्जिया से डिपोर्ट, हत्या और रंगदारी के 10 से अधिक केस

Thu, 11 Jun 2026 07:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

गैंगस्टर दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में रंगदारी के लिए हत्या व गोलीबारी की वारदात को करवाने गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू का करीबी है। 
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर वेंकट गर्ग को बुधवार को जॉर्जिया से डिपोर्ट करवा लिया गया। गैंगस्टर दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में रंगदारी के लिए हत्या व गोलीबारी की वारदात को करवाने गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू का करीबी है। 

विज्ञापन


गैंगस्टर अंबाला के नारायणगढ़ का रहने वाला है। जॉर्जिया में उसे लोकेट करने के बाद आखिरकार विदेश से गैंगस्टर को दिल्ली एयरपोर्ट लाया गया। एसटीएफ के आईजी बी सतीश बालन बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे भोंडसी एसटीएफ मुख्यालय में मामले में प्रेस वार्ता करेंगे।  

गैंगस्टर वेंकट पर दो लाख रुपये का इनाम है। हत्या, रंगदारी और फायरिंग समेत 10 से अधिक मामले इस पर दर्ज है। प्रॉपर्टी विवाद में नारायणगढ़ से बीएसपी प्रत्याशी रहे हरबिलास रज्जू माजरा के मर्डर के बाद सुर्खियों में आया। इसके बाद गुड़गांव के एड्रेस पर फर्जी नाम से पासपोर्ट बनवाकर विदेश भाग गया। यह पहले लॉरेंस बिश्नोई और काला राणा सिंडिकेट से जुड़ा था। बाद में ये गैंगस्टर नंदू के संपर्क में आ गया और उसके साथ काम करने लगा। 
विज्ञापन


गैंगस्टर नंदू को शूटर करवाता था मुहैया
वेंकट के डिपोर्ट होने से विदेश में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू को तगड़ा झटका लगा है। कई हत्या और अवैध वसूली के लिए हुई फायरिंग में नंदू को शूटर मुहैया करवाने वाला वेंकट गर्ग ही है। सुरक्षा एजेंसियों को अगस्त 2025 में वेंकट के जॉर्जिया से शूटरों की भर्ती करने के इनपुट मिले थे। दिल्ली के पश्चिम विहार में प्रॉपर्टी कारोबारी की हत्या, हरिद्वार में होटल कारोबारी की हत्या, दिल्ली के बवाना के नांगल ठाकरान गांव में युवक की हत्या समेत वारदातों की लंबी फाइल है जिनमें वेंकट का नाम आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें