फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिनटेल्स पैराडाइसो हादसा: साहब...सिर्फ एक बार बता दो हमारे फ्लैट सुरक्षित हैं या नहीं, कहा-अपनी दो साथी को खो दिया है

Sun, 13 Feb 2022 10:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

सोसाइटी की महिलाओं व अन्य लोगों ने एसडीएम अंकिता चौधरी और एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट से रोते हुए कहा कि वह अपनी दो महिला साथी को खो चुकी हैं। आप सिर्फ एक बार बता दें कि हमारे फ्लैट सुरक्षित हैं या नहीं। अब फ्लैट की नहीं जान की चिंता है। 
विज्ञापन
रोते हुए हाथ जोड़कर एसडीएम से गुहार लगाती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के चिनटेल्स पैराडाइसो सोसाइटी में फ्लैट की छत गिरने के बाद लोग काफी डरे हुए हैं। शनिवार दोपहर को सोसाइटी की महिलाओं व अन्य लोगों ने एसडीएम अंकिता चौधरी और एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट से रोते हुए कहा कि वह अपनी दो महिला साथी को खो चुकी हैं। आप सिर्फ एक बार बता दें कि हमारे फ्लैट सुरक्षित हैं या नहीं। अब फ्लैट की नहीं जान की चिंता है। 
विज्ञापन


महिला का कहना था कि सी ब्लॉक के बेसमेंट के पिलर में दरारें आ रही है। लोग काफी डरे हैं। उनका कहना है कि घटना के बाद से लोग अपने फ्लैट में भी ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। अन्य कई टावरों में दरारें हैं। इससे हादसे होने का डर सता रहा है। फ्लैट में छोटे बच्चे और बुजुर्ग भी हैं। 

महिला ने एसडीएम अंकिता चौधरी और एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट कुलेश अनंत से कहा कि वह सभी टावरों की जांच कराएं। जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि यह उनके फ्लैट सुरक्षित हैं।  यदि सुरक्षा की दृष्टि से यह फ्लैट रहने के लायक नहीं है तो एक-एक कर शांति पूर्ण तरीके से बाहर निकल जाएंगे।
विज्ञापन


एसडीएम अंकिता चौधरी ने कहा कि सभी टावरों की जांच के लिए डीसी गुरुग्राम जल्द ही आदेश जारी करेंगे। जैसा होगा स्थानीय लोगों को अवगत कराया जाएगा। प्रशासन लोगों के साथ है। 
विज्ञापन

इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट कर रहा है काम 

एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट कुलेश अनंत ने लोगों से अपील की है कि वह घबराएं नहीं। प्रशासनिक अधिकारी पीडब्ल्यूडी, सीपीडब्ल्यूडी, रेलवे इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट और एनडीआरएफ की टीम काम कर रही है। सोसाइटी के नक्शे के साथ सभी इंजीनियर विचार विमर्श कर रहे हैं। जिससे इसका समाधान निकाला जा सके। घबराएंगे तो लोग सीढ़ियों से भागेंगे, इससे आशंका है कि फिर कहीं आफत की स्थिति न बन जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें