फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम चौहरा हत्याकांड: पुलिस को अब तक नहीं मिला गवाह, आरोपी का वकील बोला- हत्याकांड की वैज्ञानिक जांच हो

Fri, 27 Aug 2021 09:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

वकील को आशंका है कि पुलिस की ओर से मुकदमे में किसी तरह का मामला न जोड़ दिया जाए। इसके लिए आरोपी के वकील की ओर से अदालत से पूरी फाइल के हस्ताक्षर के साथ रिकार्ड मांगा है। 
 
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी रिटायर्ड फौजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के राजेन्द्रा पार्क इलाके में चार लोगों की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी के वकील प्रशांत यादव की मानें तो चार लोगों की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस ने जिस आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया है। अब तक उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। उन्होंने अदालत से पुलिस जांच की अब तक की रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन


वकील को आशंका है कि पुलिस की ओर से मुकदमे में किसी तरह का मामला न जोड़ दिया जाए। इसके लिए आरोपी के वकील की ओर से अदालत से पूरी फाइल के हस्ताक्षर के साथ रिकार्ड मांगा है। 

पुलिस पूरे मामले में केवल आरोपी की ओर से कही बात पर जांच कर रही है। उनका कहना है कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करे। इस हत्याकांड की वैज्ञानिक जांच भी होनी चाहिए।
विज्ञापन


कृष्णकांत अनामिका और सुरभि की अस्थियां गंगा में हुई विसर्जित
अनामिका के बड़े भाई अमित शुक्ला ने बताया कि बुधवार को तीनों लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया  था। जिनकी अस्थियां लेकर परिजन वीरवार को गढ़मुक्तेश्वर गए थे। जिन्हें गंगा में विसर्जित कर दिया गया है। 
विज्ञापन

आपको बता दें कि हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार को रिटायर्ड फौजी ने अपनी बहू और किराएदार के बीच अवैध संबंधों के शक में बच्ची समेत चार लोगों को बेरहमी से काट डाला था। 65 वर्षीय सेवानिवृत्त फौजी राव राय सिंह ने पुत्रवधू सुनीता यादव (35), किराएदार कृष्ण तिवारी (40), उसकी पत्नी अनामिका तिवारी (34) और बेटी सुरभि (7) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। हमले में किराएदार की तीन साल की बेटी विधि घायल है जिसका सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें