फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज दस घंटे खेड़की दौला टोल से हीरो होंडा चौक के बीच नहीं चलेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़कीदौला टोल के पास अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर धरना दे रहे लोगों ने 23 मार्च को शांतिपूर्ण मार्च निकालने का निर्णय लिया है। इसको देखते हुए यातायात पुलिस ने भी एनएच 48 पर खेड़कीदौला टोल से हीरो होंडा चौक तक यातायात का संचालन पूरी तरह से बंद करने की योजना बनाई है। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक इस बीच वाहन नहीं चल सकेंगे। वाहनों को डायवर्ट कर गंतव्य को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

क्या है डायवर्ट रूट?
डीसीपी ट्रैफिक आरएस तोमर ने बताया कि जयपुर से आने वाले हल्के वाहनों को खेड़कीदौला टोल से पहले एसपीआर से सोहना रोड होते हुए गंतव्य को भेजा जाएगा। दिल्ली से आने वाले वाहन गोल्फ कोर्स रोड और सोहना रोड होते हुए वैकल्पिक मार्ग से जाएंगे। हीरो होंडा चौक पर ट्रैफिक को सुभाष चौक और पटौदी रोड की ओर डायवर्ट किया गया है। भारी और मालवाहक पूरे दिन इस सड़क से नहीं गुजर सकेंगे। आपातसेवा से जुड़े वाहनों एंबुलेंस, दमकल की गाड़ी को जाने की अनुमति होगी। डीसीपी ने बताया कि जयपुर से आने वाले सभी भारी और मालवाहक वाहनों को दिल्ली व फरीदाबाद जाने के लिए पचगांव से केएमपी पर भेजा जाएगा। दिल्ली की ओर से आने वाले सभी भारी वाहनों को सोहना रोड और केएमपी से होकर की सलाह दी जा रही है।
झेलनी पड़ेगी दिक्कत
डायवर्जन का असर सबसे अधिक एसपीआर (सदर्न पेरिफेरल रोड) पर पड़ेगा। दिल्ली-जयपुर हाईवे से एसपीआर की ओर आने के लिए रामपुरा अंडरपास का इस्तेमाल किया जाना है। यहां सामान्य दिनों में पीक आवर्स जाम लगता है। बुधवार को हाईवे का पूरा ट्रैफिक इस अंडरपास से एसपीआर पर डायवर्ट किया जाएगा तो निश्चित ही वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह डायवर्जन प्लान देखकर ही निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें