फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रदेश के श्रेष्ठ कार्यों की प्रदर्शनी से रूबरू होंगे मेहमान

विज्ञापन
विज्ञापन
महानिदेशक ने शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। गुरुग्राम में 3-4 जुलाई को होने वाले शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर जिले में तैयारियां चल रही हैं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा के महानिदेशक पंकज ने रविवार को आयोजन स्थल का दौरा किया और पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। इसमें हरियाणा की श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
उन्होंने विभागवार कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के महानिदेशक के मकरंद पांडुरंग वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। महानिदेशक पंकज ने कहा कि इस आयोजन का अपना राष्ट्रीय महत्व है और कार्यक्रम में आने वाले सभी अतिथि अच्छा अनुभव लेकर लौटे, इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रशासन, नगर निगम, गुरुग्राम व मानेसर के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हर डेलिगेट्स इस कार्यक्रम से अपना जुड़ाव समझे और गुरुग्राम शहर के स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों को भी इस आयोजन में शामिल किया जाए। लोकसभा सचिवालय और हरियाणा विधानसभा से मिले निर्देशों के अनुसार नई दिल्ली स्थित एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन तथा गुरुग्राम शहर के रेलवे स्टेशन पर डेलिगेट्स का हरियाणवी परंपरा के अनुसार स्वागत किया जाए।
विज्ञापन

डीसी अजय कुमार ने सम्मेलन के आयोजन स्थल अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी केंद्र (आईसीएटी), मानेसर पर जारी तैयारियों से महानिदेशक को अवगत कराया। इस मौके पर नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया, नगर निगम मानेसर के आयुक्त आयुष सिन्हा, डीसीपी मुख्यालय डॉ. अर्पित जैन, एडीसी एवं आयोजन के नोडल अधिकारी वत्सल वशिष्ठ, सीटीएम रविंद्र कुमार, नगर निगम गुरुग्राम के अतिरिक्त आयुक्त रविंद्र यादव, नगर निगम मानेसर के अतिरिक्त आयुक्त जितेंद्र कुमार, अनु श्योकंद, एएलसी कुशल कटारिया, आरएस सांगवान सहित सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें