फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कार्रवाई के बाद मलबा हटा रहा जीएमडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ बड़े पैमाने पर की थी कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई के बाद गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) ने अब निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) कचरा हटाने का अभियान तेज कर दिया है। ओल्ड रेलवे रोड और आसपास के क्षेत्रों में बुलडोजरों तथा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से तोड़फोड़ के बाद जमा मलबा हटाया जा रहा है।
जीएमडीए के सीईओ पीसी मीणा के निर्देश पर उन सभी स्थानों की लगातार निगरानी की जा रही है, जहां हाल में अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान का जमीनी स्तर पर समन्वय डीटीपी आरएस बाठ कर रहे हैं। साइट मॉनिटरिंग और मलबा हटाने के लिए अलग-अलग टीमें तैनात की गई हैं। सीईओ ने कहा कि अवैध निर्माण हटाना कार्रवाई का अंत नहीं है। इसके बाद संबंधित स्थान को मलबे से मुक्त कर जनता के इस्तेमाल के लिए बहाल करना भी उतना ही जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीमडीए की टीमों ने गुरुवार से उन प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया, जहां हाल में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया था। निरीक्षण में कई जगहों पर यह पाया गया कि संबंधित लोगों ने कार्रवाई के बाद बचे टिन शेड, ईंटों और अन्य सामग्री को स्वयं हटाना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने ऐसे लोगों को दो दिन का समय दिया है, ताकि वे बचा हुआ मलबा हटा सकें और उपयोगी सामग्री को अलग कर सकें। इसके बाद भी यदि कहीं मलबा बचता है तो प्राधिकरण की ओर से उसे हटाने की कार्रवाई की जाएगी। ओल्ड रेलवे रोड और आसपास के इलाकों में मलबा को व्यवस्थित तरीके से हटाने के लिए बुलडोजरों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तैनात की गई हैं। चिन्हित सभी स्थानों पर यह सफाई अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें