फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह शगुन में सभी वर्ग की लड़कियों को मिलेंगे 21 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। विवाह पंजीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा कल्याण विभाग के माध्यम से मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत विवाह के 30 दिनों के भीतर रजिस्ट्रेशन करवाने वाले दंपती को प्रोत्साहन स्वरूप 1100 रुपये व मिठाई का डिब्बा दिया जाएगा। जो व्यक्ति इस विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना में कवर नहीं होते हैं, उन्हें मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने बताया कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले अनुसूचित जाति की लड़की की शादी में 71 हजार रुपये तथा विधवा की शादी में 51 हजार रुपये तथा शेष अन्य सभी वर्गों की लड़की की शादी में 21 हजार रुपये देने का प्रावधान किया गया है। जो व्यक्ति इस योजना में कवर नहीं होते उन्हें मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। इस योजना के तहत विवाह के 30 दिन के अंदर पंजीकरण करवाने वाले दंपती को प्रोत्साहन स्वरूप 1100 रुपये व मिठाई का डिब्बा दिया जाएगा। इसका लाभ सभी वर्गों के नागरिक ले सकते हैं। विवाह के बाद सभी लोगों को रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाना चाहिए। भविष्य में भी विवाह पंजीकरण के काफी फायदे मिलते हैं।
विज्ञापन

--------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें