फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बादशाहपुर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर बादशाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने युवती का मेडिकल जांच कराने के साथ ही अदालत में बयान भी दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के नवादा की रहने वाली युवती ने बताया कि गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में काम करती है।
उसकी मुलाकात बिहार के ही मुजफ्फरपुर निवासी पिंटू से करीब ढाई साल पहले नवादा में एक शादी समारोह में हुई थी। बातचीत होते-होते पिंटू से अच्छी दोस्ती हो गई। इसी बीच वह काम के सिलसिले में गुरुग्राम आ गई। पीड़िता ने बताया कि कुछ समय बाद पिंटू भी गुरुग्राम आ गया। एक जनवरी 2020 को पिंटू ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीडिता ने बताया कि उसके बाद पिंटू का उसके घर आना-जाना लगा रहा। अप्रैल 2022 को पिंटू शादी की बात से मुकर गया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी ने ढाई साल तक दुष्कर्म किया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें