फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी हो सकते हैं चैट से चीटिंग का शिकार: लड़की ने पहले खुद फिर लड़के के उतरवाए कपड़े, इसके बाद शुरू हुई वसूली

Thu, 22 Dec 2022 05:09 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम

सार

पहले युवती ने 15 हजार रुपये मांगे तो युवक ने बदनामी के डर से पैसे दे दिए। इसके थोड़ी देर बाद वीडियो डिलीट करने के लिए 35 हजार रुपये मांगे। तीसरी बार फिर से युवती ने 50 हजार रुपये मांगे। युवक ने उनके बताए खाते में कुल एक लाख रुपये डाल दिए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के एक युवक को अनजान लड़की से बात करना भारी पड़ गया। युवती ने पहले युवक की फोटो मांगी और बाद में वीडियो कॉल की। युवती ने आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो कॉल करके उसकी रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद उसका वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करके तीन बार में एक लाख रुपये ले लिए। युवती ने फिर से पैसे मांगे तो युवक ने पुलिस को शिकायत दी। पीड़ित की शिकायत पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

सेक्टर-67 निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि 11 दिसंबर को सुबह करीब चार बजे उनके नंबर पर एक युवती का फोन आया। युवती ने पहले उसकी फोटो मांगा तो युवक ने उसके पास अपनी फोटो भेज दी। थोड़ी देर बाद युवती ने वीडियो कॉल की। 

वीडियो कॉल में युवती आपत्तिजनक स्थिति में थी। पीड़ित ने बताया कि वह उसकी बातों में आकर आपत्तिजनक स्थिति में आकर उससे बात करनी शुरू कर दी। बात खत्म होने के थोड़ी देर बाद युवती ने उसके नंबर पर उसकी आपत्तिजनक स्थिति की वीडियो भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पहले युवती ने 15 हजार रुपये मांगे तो युवक ने बदनामी के डर से पैसे दे दिए। इसके थोड़ी देर बाद वीडियो डिलीट करने के लिए 35 हजार रुपये मांगे। तीसरी बार फिर से युवती ने 50 हजार रुपये मांगे। युवक ने उनके बताए खाते में कुल एक लाख रुपये डाल दिए। युवती ने दोबारा से फोन एक लाख रुपये मांगे तो युवक ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें